अपने Talent को Success में कैसे बदलें

Delhi |August 2018

Nilotpal Mrinal

IAS Officer

Nilotpal Mrinal

IAS Officer

बारे में:

आखिर सफलता क्या है? और आप अपने Talent को नज़र में रखते हुए कैसे Success पा सकते हैं ? यदि आप कोई काम करें और आपकी उसमें रूचि हो तो आप उसे अवश्य ही 10 गुना बेहतर कर सकते हैं| बिहार के एक मध्यमवर्घीय परिवार में जन्मे नीलोतपाल मृणाल को 22 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा|

सभी आम लोगों की तरह नीलोतपाल जी को IAS बनना था| वह अपनी 12वी की पढ़ाई के बाद UPSC की तैयारी करने दिल्ली आ गए, लिखना पढ़ना जारी था| उसी दौरान UPSC pattern change andolan में नीलोतपाल जी भी थे| इस आंदोलन के ज़रिये नीलोतपाल जी ने लिखना आरम्भ किया,जब उन्होंने देखा की UPSC छात्रों के जीवन पर कोई किताब नही लिखता| लिखने में रूचि तो हमेशा से थी ही, और अब वजह भी थी| नीलोतपाल जी ने UPSC जीवन के परिश्रम, छात्रों की मुश्किलों के बारे में लिखना आरम्भ किया और उपन्यास को Dark Horse नाम दिया| नीलोतपाल जी कई प्रकाशकों के पास गए पर सबसे रिजेक्शन ही मिला मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी| उन्होंने जल्द ही किताब प्रकाशित करने का दृढ निश्चय किया|

और एक नए प्रकाशन के साथ अपनी पुस्तक को प्रकाशित किया और जिसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से पुरस्कारित किया गया| नीलोतपाल अपनी 10 वी कक्षा में हिंदी परीक्षा में फेल होने की कगार पे थे| और आज उन्होंने उसी हिंदी भाषा में national award जीता है| नीलोतपाल जी का यही कहना है की 1 परीक्षा आपकी ज़िन्दगी नहीं तय कर सकती यदि परिश्रम और होंसला हो तो खुदको समय के साथ बेहतर बना के अपने लक्ष्य को अवश्य ही प्राप्त किया जा सकते हैं| यदि लक्ष्य बड़ा होगा तो राह मुश्किल अवश्य होगी पर उस राह पर डटे रहो और दुनिया आपकी मुठी में होगी| असीमित प्रेरणा और जूनून के लिए देखिये नीलोतपाल मृणाल जी का ये प्रेरणात्मक जोश टॉक|