कूड़ा उठाने वाला कैसे बना Bollywood Actor

Delhi | September 2018

Pankaj Gupta

Bollywood Actor

Pankaj Gupta

Bollywood Actor

बारे में:

यह संघर्ष की कहानी एक ऐसे इंसान की है, जिसने छोटे क़दमों से Bollywood तक का सफर तय किया | जो इंसान 8 वर्ष की आयु में अपने घर से बिन पैसे अकेला भाग गया हो उसकी ज़िंदगी के असल संघर्ष और जुनून की यह एक हैरान करदेने वाली कहानी है| पंकज गुप्ता की कहानी की शुरुआत होती है जब वह 8 साल की उम्र में अपने घर से भागकर नई दिल्ली आये थे | कारण ? उनके पिता शराबी थे और उन्हें और उनकी माँ को बहुत पीटा करते थे | जब लोग पढ़ाई और खेल कूद में अपना बचपन व्यतीत करते हैं, उस उम्र में उन्होंने कबाड़ी बीनने जैसे कार्य कर के अपने परिवार को सहारा किया | उन्हें बहुत गुस्सा आता था जब उनके पिता उनके मेहनत के कमाए हुए पैसों को शराब पे खर्च कर देते थे |

तभी उन्होंने नई दिल्ली आने की ठान ली | बिना पैसों के, वह सलाम बालक ट्रस्ट तक पहुंचे | वहां आने के बाद उन्होंने पढाई और Theatre में अपना ध्यान लगाया | उन्होंने ओम पुरी और आदिल हुसैन के संग TV Shows में काम किया | उन्हें इन कामों से जो पैसे मिलते थे, वो अपने पिता जी के इलाज के लिए बचाते थे | कुछ ही दिन बाद उनके पिता जी का देहांत हो गया और पंकज को बहुत दुःख हुआ की वो कुछ नहीं कर पाए | अपने 12 वी के बाद, उन्होंने सोच रखा था की वो National School of Drama में जाकर Actor बनेंगे | जब वो वहां गए, तो उन्हें फॉर्म नहीं दिया गया क्युंकि उनके पास graduation की degree नहीं थी |

तब उनके दिमाग में यह प्रश्न उठा की क्या degree के बिना कोई actor नहीं बन सकता ? उन्होंने graduation न कर अपना खुद का रास्ता खोजने की कोशिश की | उन्होंने तय किया कि वो अपने practical experience से actor बनेंगे | उनके रास्ते में बहुत सारी कठिनाइयां आईं, पर उन्हें वो करना था जिससे उन्हें सबसे ज़्यादा लगाव था, और वो थी Acting | उन्होंने छोटे छोटे कदम लेकर इन सारी मुश्किलों का सामना किया | आज वह बड़ी Bollywood Films में काम कर रहे हैं | वह NGO के बच्चों को Theatre सिखाते हैं और अपनी एक theatre academy खोलना चाहते हैं |