कैसे मैंने अपनी Disability को Ability में बदला?

Delhi | August 2018

Akhand Swarup

Writer, Editor,Schoowhoop Media

Akhand Swarup

Writer, Editor,Schoowhoop Media

About:

जानिए विकलांगता को हराकर कैसे Dessidre Fleming ने अपने सपनो को उड़ान दी | Dessidre Fleming, की कहानी है एक छोटे गाँव से बड़े सपनों के सफर की, अपने रास्ते में आए हर उस उतार चढाव को पार करते हुए समाज की सोच को बदलने की| हमारे समाज में किसी भी विकलांग को दया की दृष्टि से देखते हैं और उनकी विकलांगता को हमेशा उनकी कमज़ोरी की तरह देखा जाता रहा है| पर Dessidre Fleming ने अपने राह की हर उस रुकावट को होंसले के साथ पार किया और अपनी विकलांगता को अपनी ताकत में बदल कर आज अपनी ज़िन्दगी के शिखर पर हैं|

Dessidre Fleming को ‘माइक्रोशिआ’ नामक दिक्कत है जिसमें बस एक कान से ही सुनाई देता है| पर उनकी दिक्कत बस यही नहीं थी उनकी main दिक्कत ये थी की उनकी बीमारी के वजह से उनका चेहरा आम लोगों जैसा नहीं था जिसके वजह से उन्हें बदसूरत बोलते थे और उन्हें कई कड़वी बातें सुनने पड़ी| उन्हें खुद पर इतना संदेह हो गया था की वे ज़िन्दगी में कुछ नहीं कर सकती और वह depression में चली गयीं थी| पर उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और हार नहीं मानी| आज वह एक फेमस editor व लेखिका हैं उन्होनें scoopwhoop, mensxp, popxo, इत्यादि जैसे नामी मीडिया कम्पनीज के साथ काम किया है|