कोशिश करोगे तभी सफलता मिलेगी
Nagpur | February 2018

Abhishek Thaware
Para Archer

Abhishek Thaware
Para Archer
बारे में:
अपनी मेहनत और लगन से सफलता पाने वाले 25 वर्षीय अभिषेक थावरे, देश के पहले ऐसे तीरंदाज हैं, जो हाथों से नहीं बल्कि दांतों से तीर चलाते हैं। शरीर से दिव्यांग अभिषेक को सफलता बड़ी मुश्किलों के बाद मिली है और इसके पाने के लिए उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। अभिषेक ने जब होश संभाला तो उन्हें परिवार से पता चला कि वे पोलियोग्रस्त हैं।
उन्होंने पोलियो से हार नहीं मानी और 8वीं क्लास में पढ़ते हुए एथलेटिक्स में हिस्सा लेने लगे। मेहनत रंग लाई और वह इंटर स्कूल नेशनल लेवल के एथलीट बन गए। तब से आज तक वे कभी नहीं रुके और अपने सपने पुरे करते जा रहे हैं। इनकी प्रेरक कहानी जानने के लिए देखें यह जोश Talk।