अपने Business Ideas को बदले Reality में
Jammu | June 2018

Monica Manohar
Fitness Instructor

Monica Manohar
Fitness Instructor
बारे में:
एक मध्यम वर्ग परिवार में पैदा हुई, युवा मोनिका मनोहर जम्मू की प्रथम लाइसेंस प्राप्त कार्यात्मक ट्रेनर हैं। फिटनेस के मामले में मोनिका की प्रभावशाली प्रतिष्ठा है। बचपन से ही मोनिका एक स्पोर्ट्स पर्सन रहीं हैं और सभी प्रकार के नृत्यों में रूचि रखती हैं। उन्होंने दो विषयों में ग्रेजुएशन की – कत्थक और अंग्रेजी। उनकी फिटनेस ट्रेनर बनने की यात्रा सभी के लिए एक प्रेरणा है।
एक समय पर उनका खुद का वजन अत्यधिक था जिसके कारण लोग उन्हें चिढ़ाया करते थे। इस बात को समझते हुए उन्होंने खुद को फिट रखने के साथ-साथ और भी लोगों के बारे में सोचा और “वीमेन अलाइव” नाम का सेंटर शुरू किया सिर्फ 2 लोगों से और आज कितनी ही महिलाएं यहाँ डांस के ज़रिये खुद को फिट रखने आती हैं। इनकी प्रेरक कहानी जानने के लिए देखें यह जोश Talk।